आजमगढ़, जून 26 -- सगड़ी, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली के दाउदपुर गांव में गुरुवार की बरात में डीजे पर डांस को लेकर लेकर घरातियों और बरातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिससे अधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच नामजद सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विवाद की उत्पत्ति जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी श्यामजीत राजभर के घर गुरुवार को जहानागंज थाना क्षेत्र के नाजिरपुर निवासी राणा प्रताप राजभर के घर से बरात आई थी। रात करीब 10.30 बजे द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। घराती पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। राणा प्रताप राजभर की तहरीर पर पुलिस दाउदपुर निवासी रामजन्म, जितई, चंदन राजभर, शिवधन, भोला और पांच अन्य लोगों के के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। ...