बहराइच, मार्च 5 -- जरवलरोड, संवाददाता। होली के दिन डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जम कर लात-घूंसे लाठी डंडे से दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर वार किया। 14 लोगों को चोट आई है जिनका इलाज इलाज मुस्तफाबाद में कराते हुए पुलिस करवाई में जुट गई है। जरवलरोड के पुरैनी बन्धा में बुधवार को होली के दिन डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर लाठी डंडे और लात घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों पक्षों के रामदयाल (30)विनीता (20) संजय (18) मुन्नी (45) मनीष (16) अंगद (20) सीमा (21) विद्यावती (45)कलावती (20)शकुन्तला (32) उत्तम (32) अमरेश (15) कैलाश (35) मुकेश (22) को छोटे आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य...