डीजे पर डांस को लेकर शादी समारोह में बवाल, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
संभल, मई 12 -- थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर नियाबली में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरोहा जनपद के थाना शहदनकली क्षेत्र के गांव ओझारी निवासी अभिषेक पुत्र सतपाल रविवार रात अपने रिश्तेदारी में गांव रुस्तमपुर नियाबली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। आरोप है कि देर रात डीजे पर डांस करने को लेकर गांव के कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें अभिषेक घायल हो गया। इसके बाद पीड़ित ने असमोली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव रुस्तमपुर नियाबली निवासी बोले, पिंटू, अक्षय, अमर सिंह, कल्लू समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.