डीजे पर डांस को लेकर मारपीट में दो घायल
मेरठ, मार्च 31 -- लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में डीजे पर डांस करने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में एक घायल हो मेडिकल में भर्ती कराया। समर गार्डन निवासी निसार की बेटी मुस्कान की शादी में समारोह में रविवार मंढा का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें भावनपुर पचपेड़ा निवासी साकिब और भाई आकिब आए हुए थे, डीजे पर नाच गाना चल रहा था। तभी शान, नाजिम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान साकिब और आकिब घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया। जहां साकिब की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर अशोक कुमार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.