डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, 12 गिरफ्तार
सोनभद्र, मई 4 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले 12 आरोपियों को रविवार की शाम गिरफ्तार कर चालान कर दिया। यह विवाद झीलो गांव में डीजे पर डांस करने को लेकर शुरू हुआ था, जो गाली-गलौज और मारपीट तक जा पहुंचा। रविवार की शाम थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान झीलो में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो पाया कि प्रथम पक्ष राजकुमार सहित सात लोग और द्वितीय पक्ष रामसरन सहित पांच लोग डीजे पर डांस करने की बात को लेकर आपस में उलझे हुए थे। यह भी पढ़ें- पार्किंग शुल्क को लेकर मारपीट करने में सात गिरफ्तार पुलिस के समझाने-बुझाने के बावजूद दोनों पक्ष उग्र होकर एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने पर आमादा थे। मौके पर बिगड़ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.