अमरोहा, अप्रैल 28 -- बारात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बारातियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। मारपीट से मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव जल्लोपुर से रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द में बारात आई थी। जल्लोपुर निवासी रोहित पुत्र रामेश्वर व सचिन पुत्र हरपाल सिंह भी बारात में शामिल थे। बारात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस हो रहा था। डांस को लेकर रोहित व सचिन के बीच मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- बारात में डांस को लेकर मारपीट, पथराव में कई घायल अन्य कई बाराती भी मारपीट में शामिल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। बारात में शामिल बुजुर्ग लोगों ने किसी तरह से मामला शांत किया। घायल रोहित व सचिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.