औरैया, अप्रैल 20 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर में रविवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के दौरान बारात में आई बस का शीशा भी टूट गया। घटना में अंकित चौहान पुत्र नाथूराम चौहान निवासी वीरपुर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद एनसीआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दु...