गौरीगंज, मई 6 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के दिछौली गांव में बीते मंगलवार की रात आई एक बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव से राम सूरत के लड़के की बारात भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के दिछौली गांव में रामदीन के घर आई हुई थी। द्वारपूजा के दौरान बारात में शामिल कुछ युवकों के बीच डीजे पर डांस करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान किसी ने चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में अरुण पुत्र सुरेन्द्र कुमार और बनवारी पुत्र भोले, निवासी रुदापुर थाना जगदीशपुर ...