डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती भिड़े
जौनपुर, मई 23 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौथार गांव में शुक्रवार रात आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती आपस में भीड़ गए। कहासुनी व गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां, ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हंगामे के चलते दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी रोकने पड़े। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचना दी। आधी रात पुलिस टीम गांव पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की शेष रस्में पूरी कराई गईं। हंगामे से बारात का उत्साह फीका पड़ गया और गांव में देर रात तक घटना की चर्चा होती रही。
विवाद का कारण मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव से रामपुर चौथार निवासी सरोज कुमार उर्फ महाजन गौतम की पुत्री प्रीति की बारात आई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.