हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 29 -- यूपी के मैनपुरी में एलाऊ के ग्राम बखतपुर से चार सौ मीटर दूर देवर और भाभी के शव जामुन के पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे से लटके मिले। घटना से कुछ घंटे पहले ही दोनों ने परिवार के अन्य लोगों के साथ डीजे पर डांस किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि परिवार और गांव वाले इस मामले में किसी भी तरह की कोई बात नहीं कर रहे हैं। पुलिस को मौत के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बखतपुर निवासी पुष्पेंद्र कश्यप राजस्थान में सीमेंट की ईंट बनाने का काम करता है। पत्नी सरोजिनी (34) दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। सरोजिनी के पास ही उसका 18 वर्षीय देवर अखिलेश भी रहता है। शुक्रवार को दोनों परिजनों के साथ देवी मंदिर पर नेजा चढ़ाने गए थे। रात 8 बजे घर वापस आ गए। ड...