हाथरस, फरवरी 6 -- मुरसान: कोतवाली मुरसान के गांव कोरना में बुधवार रात को शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते वक्त एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से दो किशोर घायल हो गए। जिनका उपचार कराया गया है। मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरना में बुधवार की देर रात एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में दो किशोर घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।यह घटना तब हुई जब मथुरा के महावन से आई बारात में डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर कथित तौर पर ताव में यह कहते हुए फायर कर दिया कि "अब इसी गाने पर डांस होगा।फायरिंग में 12 वर्षीय नितिन निवासी महावन, जिला मथुरा, और 11 वर्षीय करन निवासी गुरसोटी, थाना सादाबाद, छर्रे लगने से घायल हो गए।घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.