आगरा, मई 11 -- खंदौली कस्बा के गांव गढ़ी राय सिंह मौजा रामनगर स्थित भगतजी मैरिज होम मे रविवार देर रात शादी समारोह में कुछ युवकों ने डीजे पर डांस कर रही युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने लड़की पक्ष के लोगों से मारपीट भी की। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी युवक मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार कस्बे के भगतजी मैरिज होम में रविवार रात शादी समारोह चल रहा था। विवाह समारोह में देर रात 10.30 बजे करीब कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहीं युवतियों से छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान उन्होंने युवतियों से धक्का-मुक्की भी की। परिवार के बुजुर्गो द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। दुल्हन की व...