गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सालाना सांस्कृतिक उत्सव ब्लेज-2025 के दौरान आयोजित डीजे म्यूजिकल नाइट में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में छह से ज्यादा छात्र घायल हो गए। इनमें से दो जूनियर रेजिडेंट को ज्यादा चोटें आई हैं। घटना रविवार की देर रात की है। बताया जा रहा है कि डीजे म्यूजिकल नाइट में मारपीट के बाद छात्रों के समूहों ने देर रात तक अलग-अलग जगहों पर एक-दूसरे पर हमला किया। मारपीट में मेडिसिन, जनरल सर्जरी और पीडियाट्रिक के एक दर्जन से अधिक पीजी छात्रों के नाम प्रकाश में आए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए वरिष्ठ शिक्षकों की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उधर, मारपीट के बाद छात्रों के दोनों गुटों की तरफ से मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी और गुलरिहा थाने पर संपर्क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.