डीजे पर डांस करने से मना करने पर लड़के का खौफनाक कदम, शादी वाले घर में मातम
नई दिल्ली, जून 23 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। क्षेत्र के ग्राम पानापुर में डीजे पर गाना बजाने और डांस करने से मना करने पर रविवार की देर रात एक किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को बड़े भाई की बारात जाने की घर में चल रही तैयारियां ठप पड़ गईं और शादी की खुशियां गम में बदल गई। घटना से हर कोई स्तब्ध और हैरान है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पानापुर निवासी छैलू कुमार के बड़े बेटे वीरेंद्र कुमार की सोमवार को शादी थी। घर में जश्न का माहौल था। रविवार को घर पर हल्दी और मेंहदी का कार्यक्रम चल रहा था। इसके लिए डीजे की व्यवस्था की गई थी। सब कुछ ठीक ठाक चल ही रहा था कि पड़ोसियों की नींद न खराब हो इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.