मैनपुरी, मार्च 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बखतपुर में गांव से चार सौ मीटर दूर देवर और भाभी के शव जामुन के पेड़ पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिली तो रात में ही पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। घटना से कुछ घंटे पहले ही देवर और भाभी ने परिवार के अन्य लोगों के साथ जमकर डीजे पर डांस किया था। इसके बाद उनके शव एक ही साड़ी से फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं आयी है। घटना हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के ग्राम बखतपुर निवासी पुष्पेंद्र कश्यप राजस्थान में सीमेंट की ईंट बनाने का काम करता है। उसकी पत्नी सरोजिनी दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। सरोजिनी के पास ही उसका 18 वर्षीय देवर अखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.