धनबाद, मार्च 14 -- भौंरा, प्रतिनिधि। भौरा गौरखूंटी में गुरुवार की रात एक पार्टी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान धक्का मुक्की के बाद विवाद बढ़ गया। दो पक्ष के लोग भीड़ गए। सूचना पाकर सुदामडीह व भौंरा पुलिस दल बल के साथ पहुंची। दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामला शांत कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए घटना की शिकायत सुदामडीह थाना में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष की सोमा दे ने वार्ड 39 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन महतो, लंबोदर महतो सहित पांच नामजद व अन्य के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया है। कहा कि पार्टी के बाद जब घर जाने लगी तो सभी आए और छेड़खानी करने लगे। हो हल्ला सुन जब लोग पहुंचे तो भाग खड़े हुए। वही लंबोदर महतो ने सुरेश महतो सहित पांच नामजद के खिलाफ शिकायत की है। कहा कि पार्टी से घर लौटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.