बागपत, मार्च 5 -- बागपत। बुधवार को जहां दुल्हैंडी पर्व शांतिपूर्वक मनवाने की जिम्मेदारी खाकी की रही। जगह-जगह पुलिसबल मुस्तैद रहा। वहीं, लगातार गश्त भी चलती रही। दुर्घटनाओं के मद्देनजर बाइक पर ट्रिपल राइडिंग, नशे में ड्राइविंग, तेज रफ्तार करते वाहनों को रोककर कार्रवाई की गई। गुरुवार को पुलिस कर्मी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाते नजर आए। इतना ही नहीं अधिकारियों लेकर कर्मचारी तक डीजे पर बज रहे गानों पर थिरकते नजर आए। जिलेभर में बुधवार को दुल्हैंडी पर्व मनाया गया था। ऐसे में कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस अलर्ट रही। सुबह से शाम तक पुलिस गांवों में गश्त करती रही। पुलिस को फोन पर लड़ाई-झगड़ों की सूचनाएं मिलती रहीं और पुलिस दौड़ती रही। वहीं, गुरुवार का दिन पुलिस की होली के नाम रहा। अधिकारियों सहित कर्मियों ने थानों से लेकर पुलिस लाइन तक में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.