बिजनौर, मार्च 31 -- नांगल सोती। डीजे पर गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के उब्बनवाला (जलालाबाद) से शमशाद के पुत्र सुभान की बारात नांगल थाना क्षेत्र के गांव बाखरपुर में तसलीम के घर आई थी। बारात में डीजे बज रहा था, तभी गांव बाखरपुर के कुछ युवा डीजे पर आकर डांस करने लगे। इसी दौरान डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में बहस के साथ कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मामला तूल पकड़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडों के साथ जमकर पथराव शुरू हो गया। पथराव के दौरान गांव में भगदड़ मच गईं, सूचना पर नांगल पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.