अमरोहा, अप्रैल 6 -- अमरोहा, संवाददाता। देहात थाना क्षेत्र के गांव मानकजूड़ी में शनिवार रात मढ़े की दावत के दौरान शुरू हुआ विवाद रविवार को बड़े बवाल में बदल गया। डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को लेकर दूल्हे के दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद रविवार दोपहर बारात पर हमला कर दिया गया। घटना से गुस्साया दूल्हा सेहरा बांधे ही बारातियों के साथ शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंच गया। गांव मानकजूड़ी निवासी एक ग्रामीण के बेटे की रविवार को शादी थी। शनिवार रात गांव में मढ़े की दावत के दौरान डीजे बज रहा था। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद दूल्हे के दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों के बीच गाना बजाने को लेकर बहस हो गई। उस वक्त तो लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन रंजिश बरकरार रही।रविवार दोपहर जब बारात गांव से निकल रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.