बागपत, फरवरी 10 -- खेकड़ा। कस्बे में बरात चढ़त के दोरान डीजे पर पसंद का गाना बजवाने को लेकर बारातियों के दो गुटों के बीच लात घूसे ओर डंडे चल गए। जिसमें आधा दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए। मारपीट के दौरान वहां भगदड़ भी मची। दुल्हे परिवार के लोगों ने दोनों गुटों के बारातियों को रात में ही वापस दोडा दिया। कस्बे में रविवार की शाम गाजियाबाद से बारात आई।रात में बारात की चढ़त शुरू हुई। डीजे पर बज रहे गानों पर बाराती नाचने लगे। कुछ देर बाद बरातियों के ही दो गुटों के बीच डीजे पर पसंद का गाना बजवाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों गुटों के बाराती एक दूसरे पर लात घूस्से ओर डंडे बरसाने लगे। जिससे वहां भगदड़ मच गई। दूल्हे परिवार के लोगों ने दोनों गुटों के बीच बीच-बचाव कराया। इसके बाद उन्होंने दोनों गुटों के बरातियों को ...