महोबा, फरवरी 28 -- महोबा, संवाददाता। पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने होलिका दहन के आस पास विद्युत तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी निरीक्षण कर ले जिससे कोई अव्यवस्था न हो। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। डीएम ने कहा कि डीजे पर कोई अश्लील गाना नहीं बजना चाहिए। लोग अपने बच्चों को बाइक आदि न दें। होली पर बच्चे तेज गति से बाइक चलाते है जो हादसों का कारण बनता है। लोग मादक पदार्थो का सेवन न करें। वीर भूमि में आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की परंपरा का निर्वाहन किया जाए। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि पर्व पर पुलिस सुरक्षा में मुश्तैद रहेगी। होली पर लोग किसी भी प्रकार की हुडदंग न करें।...