दरभंगा, फरवरी 27 -- लहेरियासराय। आगामी 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर गुरुवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत और मध्यस्थता दोनों ही विवाद निपटारे के लिए सर्वोत्तम वैकल्पिक व्यवस्था है। पक्षकार मार्च के अंतिम सप्ताह तक संबंधित न्यायालय में आवेदन कर सकते हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने भी कई निर्देश दिये। बैठक में सभी प्रखंडों के बीपीआरओ मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.