मेरठ, जनवरी 6 -- बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में रविवार देर रात छत पर डीजे तेज आवाज में बजाने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज के बाद विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट के बाद पथराव हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत किया। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार महिलाओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सपेरा बादल नाथ रविवार देर रात छत पर तेज आवाज में कॉलम बजा रहा था। शेर सिंह ने डीजे तेज आवाज में बजाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी गाली गलौज के बाद मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत किया। पथराव में धनु नाथ, विजय, टीटू नाथ, शेर सिंह, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.