अल्मोड़ा, जनवरी 31 -- नगर के बल्ट नई बस्ती में जनेऊ संस्कार में डीजे चलाने गए युवकों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। मामले में शनिवार को एक पक्ष एसएसपी तो दूसरा पक्ष कोतवाली पहुंच गया। एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच करने का आश्वासन देकर दोनों पक्षों को वापस भेजा। डीजे संचालक ने एसएसपी को बताया कि वह और उसकी टीम शुक्रवार को बल्टा नई बस्ती में जनेऊ संस्कार में डीजे चलाने गए थे। शाम को करीब साढ़े सात बजे वह डीजे का सामान वाहन में लोड कर रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ दबंग आए और जातिसूचक शब्द बोतले ही धमकाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कुछ देर जानकारी मिली कि आरोपी उन्हें तलाश रहे हैं। इस पर वह मौके से निकल आए और जिला अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित लोगों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप आरोपियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.