डीजे को लेकर विवाद में बारातियों से मारपीट, बस में तोड़फोड़
औरैया, मई 8 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में गुरुवार रात आई एक बारात में डीजे बजाने को लेकर स्थानीय लोगों और बारातियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दो बाराती घायल हो गए। वहीं बारातियों को लेकर आई बस में भी तोड़फोड़ की गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार सहायल क्षेत्र के गांव गेहूं चना पुरवा से एक युवक की बारात बहादुरपुर गांव आई थी। बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर स्थानीय लोगों और बारातियों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट कर दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- पेज 1 फरमाईशी गीत के विवाद दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या घायलों का स्थानीय सीएचसी में उपचार कराया गया। विवाद के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.