बगहा, मार्च 12 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के पोखरिया गांव में डीजे के साटा को लेकर मारपीट की घटना घटी है।घटना 2 मार्च की है।मामले में पोखरिया गांव निवासी रवि कुमार ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसमें पोखरिया गांव निवासी शिवम कुमार उर्फ टेनी खाकी,राजीव कुमार उर्फ सोनू व लक्ष्मीनारायण खाकी को आरोपित किया गया है।आरोप है कि उसके घर लड़के की शादी थी। इसमें डीजे के साटा को लेकर आरोपित पोखरिया चौक स्थित उसकी दुकान पर आए और गाली गलौज करने लगे।विरोध पर मारपीट करते हुए उसका काउंटर व प्रिंटर तोड़ दिए और उसके गल्ले से तीस हजार रुपए निकाल लिए गए।आसपास के लोगो ने उसकी जान बचाई।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.