नई दिल्ली, जुलाई 20 -- शासन के और माननीय सुप्रीम कोर्ट के जो निर्देश हैं, उनका पालन कराया जाएगा। कांवड़ की हाइट, कांवड़ में डीजे का वॉल्यूम लेवल डेसीबल और जो भी आपत्तिजनक वस्तु है, उनके बारे में सख्ती से आदेश लागू रहेगा। इस साल कई नई चैलेंज है और कुछ नई व्यवस्थाएं हैं। आपको मालूम है कि दिल्ली-सहारनपुर इकोनामिक एक्सप्रेस वे और गंगा एक्सप्रेस में बना है। इन दोनों के बनने के कारण यातायात सामान्य होगा। सभी को सहूलियत मिलेगी। साथ ही कांवड़ के दौरान एक ट्रैफिक का पूरा प्लान बनाया गया है। ट्रैफिक के प्लान को समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जाएगा, जिससे कि पहले से जानकारी रहे। जो भी सुप्रीम कोर्ट के नियम है, उनके बारे में उसको भी समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। हमारा प्रयास यही है कि सबके साथ संवाद रहे। जितने कावड़ संघ हैं उनके...