कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम नगला दुर्गा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। वीरेश्वर महाराज मठिया पर चल रही कथा के अंतिम दिन भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विसर्जन यात्रा नगला दुर्गा से प्रारंभ होकर प्रेमपुर होते हुए नवीगंज स्थित काली नदी तट तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में फूलों और अबीर-गुलाल की वर्षा से वातावरण भक्तिमय बना रहा। काली नदी तट पर विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विसर्जन सामग्री का विधि-विधान से प्रवाह किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म और आस्था के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.