बलरामपुर, सितम्बर 23 -- यूपी के बलरामपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजने और इसी बीच स्कूली छात्रा की तबीयत बिगड़ने से क्लास में ही मौत का मामला सामने आया है। क्लास के सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें छात्रा दो बार बेहोश होते दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, डीजे की तेज आवाज और छात्रा की मौत के बीच सीधे संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित दावे की हिन्दुस्तान स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार मृत छात्रा वैष्णवी तिवारी (07) डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। वह पिता सोनू तिवारी के साथ नगर के खालवा मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थी। सोनू तिवारी मूल रूप से ग्राम गुलरिहा पोस्ट गं...