बागपत, फरवरी 13 -- बड़ौत। शादियों के सीजन में शहर से ग्रामीण अंचल तक देर रात तक डीजे की आवाज जहां लोगों को सोने नहीं दे रही है, वहीं विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। इन दिनों शादी बरात का सीजन होने के कारण चहल-पहल बनी हुई है। देर रात तक तेज आवाज में वेडिंग प्वाइंट और घरों में डीजे बज रहे हैं जिससे लोगों की नींद हराम हो गई है। बीमार और बुजुर्ग भी तेज ध्वनि से परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत परीक्षार्थियों को हो रही है। 12वीं की छात्रा सलोनी, आकांशा, श्वेता, खुशी, हाईस्कूल की छात्रा प्रिया, याशिका, मोनी का कहना है कि देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से वे ठीक से पढ़ नहीं पा रहे। आवाज इतनी अधिक रहती है कि आधा किलोमीटर दूर बज रहा डीजे भी ऐसे लगता है मानो वह घर के बाहर ही बज रहा हो। रात्रि 3 बजे तक भी डीजे बन्द नहीं होते।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.