गंगापार, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र में एक डीजे मशीन चोरी कर साथियों की बाइक पर लदवाकर भगाते एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, लेकिन पकड़ा गया आरोपी भी मौका पाते ही फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत बरहाकला गांव में शुक्रवार 11 अप्रैल की रात लगभग दो बजे अनिल कुमार बिंद के घर पर हुई। चोर उनके घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी डीजे मशीन की जाली तोड़कर मशीन निकाल कर भाग रहे थे। इसी दौरान उनके पिता जाग गए और शोर मचाया। परिवार के सदस्य और ग्रामीण चोर का पीछा करने लगे। चोर ने मशीन पहले से इंतजार कर रहे मोटरसाइकिल सवार अपने साथियों को सौंप दी, जो मशीन लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पीछा कर चोर को पकड़ लिया, लेकिन एक और मोटरसाइकिल मौके पर पहुंची और चोर मौका पाकर उस पर बैठकर फरार हो गया...