गंगापार, अगस्त 27 -- श्रावण मास शुक्ल पक्ष के पूर्ण होने पर पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया। भोर होते ही गंगा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में कांवर, जुबां पर हर-हर महादेव और मन में भोलेनाथ के दर्शन की अभिलाषा लिए श्रद्धालु गंगा घाटों की ओर पहुंचते रहे। गंगा स्नान और पूजन के बाद कांवरियों ने पवित्र जल भरा और अपने-अपने शिवालयों की ओर पैदल प्रस्थान किया। घाटों से लेकर प्रमुख मार्गों तक वातावरण भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा। नवाबगंज, कौड़िहार, मंसूराबाद,आनापुर आदि इलाकों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने निशान पताका चढ़ाया। श्रृंग्वेरपुर धाम और कुरेसर स्थित कौरेश्वरनाथ धाम के गंगा तटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगा में डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कांवर में जल भरकर अपने...