अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा। महाशिवरात्रि पर्व में दो दिन शेष हैं। हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले शिवभक्तों की वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। अमरोहा-बिजनौर मार्ग से लेकर नेशनल हाईवे तक कांवड़ियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इस बार कांवड़ लाने में दिव्यांग, छोटे बच्चे व महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। बम-बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल ला रहे हैं। शिवभक्त डीजे पर बज रहे भोले के भजनों पर थिरक कर अपनी थकान मिटा रहे हैं। समाजसेवी व धार्मिक संगठन कांवड़ सेवा शिविर के माध्यम से शिव भक्तों की सेवा करने में दिन-रात जुटे हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कांवड़ मार्ग पर जायजा ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.