मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर में अनियंत्रित डीजे और शोर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की रात मॉडल स्कूल के समीप एक बारात के दौरान बज रहे हाई-डेसिबल डीजे की चपेट में आने से मुंगेर सेवा मंच के एक आजीवन सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तेज ध्वनि के कारण उन्हें घबराहट और बेचैनी होने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पास के सुधा रेस्टोरेंट में ले जाया गया। डॉ. मो. फैजउद्दीन के प्राथमिक सहयोग के बाद उन्हें तुरंत सेवायन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया है। मुंगेर सेवा मंच ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।मंच ने की सख्त कार्रवाई की मांगःइस घटना ने शहर में ध्वनि प्रदूषण के बढ़ते खतरों को एक बार फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.