महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम सीबीएसई व यूपी बोर्ड परीक्षा के बीच देर रात तक परीक्षार्थियों को डीजे की तेज आवाज से तैयारी में परेशानी देख एसपी सोमेन्द्र मीना ने कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। सभी थानेदारों व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया वह ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए डीजे की आवाज को नियंत्रित करने के लिए तय किए गए मानक का अनुपालन कराएं। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जिले में इस समय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। शादी-विवाह का भी सीजन चल रहा है। सबसे अधिक वह लोग व परीक्षार्थी डीजे की तेज आवाज से परेशान हैं, जिनका घर मैरेज हाल के आसपास है। एसपी मातहतों को दिशा निर्देश दे चुके हैं कि डीजे के लिए निर्धारित समय सीमा व ध्वनि मानकों का अनुपालन कराएं। उल्लंघन करने वाले संचालकों पर सख्त क...