डीजे की तेज आवाज के बीच छात्रा की मौत का दावा, पुलिस ने शुरू की जांच
बलरामपुर, सितम्बर 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे से स्कूली छात्रा की तबीयत बिगड़ने और मौत होने का दावा सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि मंगलवार सुबह स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसी दौरान पास से विसर्जन जुलूस गुजर रहा था, जिसमें तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पोस्ट में छात्रा को तीन बार अटैक आने के बाद मौत होने की बात कही गई है। हालांकि, तेज डीजे की आवाज और छात्रा की मौत के बीच सीधे संबंध की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सात वर्षीय वैष्णवी डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी यह भी पढ़ें- विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच छात्रा की मौत का दावा, ऐक्शन में आई पुलिस; जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.