कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- नगर पंचायत सरायअकिल के भगौतीगंज में आंबेडकर जयंती शोभा यात्रा में लगे डीजे की टक्कर से एक खंभा टूट गया। हादसे में लोग बाल-बाल बचे। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने तत्काल पोल को ठीक कराया। नगर पंचायत के भगौतीगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान डीजे की टक्कर से विद्युत पोल टूटकर एक मकान में जा टिका। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग बाल-बाल बचे। मामले की सूचना तत्काल विद्युत विभाग जेई को दी गई। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने आपूर्ति बाधित कर जेसीबी के माध्यम से पोल को ठीक कराया। यह भी पढ़ें- मुनस्यारी में लोगों ने रैली निकाली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर लगी फ्लेक्सी जलाने से गांव में रोष, पुलिस पहुंची
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.