कौशाम्बी, मार्च 10 -- कड़ा धाम कोतवाली के रामपुर बढ़नावा गांव में सोमवार की रात बारात में डीजे की छतरी हाइटेंशन तार से छू गई। करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कड़ा धाम थाना के रामपुर बढ़नावा गांव के राकेश पटेल की सोमवार को शादी थी। बारात संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज से आई थी। रात करीब 12 बजे बारात उठी। बाराती झूमते-नाचते हुए द्वारचार के लिए जा रहे थे। डीजे के साथ सजावट वाली छतरी भी मजदूर लेकर चल रहे थे। इसी दौरान मजदूर मन्नीलाल (36) निवासी पचंभा की छतरी ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्टेज के तार से छू गई। इससे करंट दौड़ गया। मन्नीलाल व उसके साथ छतरी लेकर चल रहे आकाश (18) पुत्र तोताराम निवासी पचंभा और संजय निवासी भरवारी गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.