कौशाम्बी, फरवरी 26 -- पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में बाल श्रम का एक मामला सामने आया है। यहां डीजे की छतरी और लाइट का सामान संचालक द्वारा नाबालिग बच्चों से उठवाया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। विभागीय जिम्मेदार हैं कि ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। हालांकि 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार को गोराजू गांव में आई एक बारत में डीजे संचालक द्वारा बच्चों से छतरी व रोड लाइट उठवाई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे भारी डीजे लाइट और छतरी का सामान ढोते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि बच्चों से कम मजदूरी देकर काम कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल बाल श्रम कानून का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ...