डीजे की कंपटीशन में हारे लोगों ने डॉक कांवड़ियों को पीटा
बरेली, अगस्त 25 -- फरीदपुर, संवाददाता। डॉक कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थे से दबंगों ने रोक कर मारपीट की। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। कांवड़ियों ने गांव के पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदपुर के करपिया गांव के महावीर सागर 23 अगस्त को अपने तमाम शिव भक्तों के साथ कछला के गंगा घाट पर जल लेने गए थे। अगले दिन वह डॉक कांवड़ लेकर वापस लौट रहे थे। उनकी कावड़ के साथ डीजे चल रहा था। कावड़ गांव में पहुंची। इसी दौरान पहले से भंडारा लगाए बैठे लोगों ने महावीर सागर की कावड़ के साथ चल रहे डीजे को रोक लिया। उन्होंने भंडारे में चल रहे डीजे से कंपटीशन करने की जिद शुरू कर दी। महावीर सागर के डीजे से भंडारे के लोगों के डीजे का कंपटीशन हुआ। इसके बाद उनका डीजे हार गया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.