इटावा औरैया, मार्च 26 -- इटावा। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिसहाट में बुधवार देर शाम झंडा चढ़ाने के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर दो वर्गों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी होने लगी। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर ईंटों से हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सिसहाट में यादव समाज के लोग देवी मंदिर पर झंडा चढ़ा रहे थे। इसी दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर जाटव समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और आवाज कम करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.