इटावा औरैया, मार्च 26 -- सिसहाट गांव में बुधवार देर शाम झंडा चढ़ाने के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर दो वर्गों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी होने लगी। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर ईंटों से हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आपका हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है।यादव समाज के लोग गांव स्थित सिसहाटनी देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाने का कार्यक्रम कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर जाटव समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और आवाज कम करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.