पीलीभीत, मार्च 7 -- होली पर गांव में बज रहे डीजे की आवाज कम करने को लेकर एक परिवार के ऊपर हमला करते हुए गांव के ही लोगों ने जमकर मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर थाना न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल युवक की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम डांडिया निवासी श्रीकृष्ण पुत्र रामबहादुर ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि चार मार्च को होली के मौके पर गांव में डीजे बज रहा था। डीजे काफी तेज आवाज में बज रहा था। जिस पर उन्होंने डीजे की आवाज कम करने को कहा। इस बात से नाराज होकर गांव के ही रामचंद्र,खेमकरन,वेदपाल,विक्की,जयवीर और नीलम समेत अन्य लोगों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जब परिवार के अन्य सदस्य अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.