बलिया, मार्च 5 -- फेफना (बलिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम करची नारायणपुर में बुधवार को डीजे का सट्टा लिखने से मना करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। इससे दो लोग घायल हो गए। नारायणपुर गांव निवासी कुछ लोगों ने डीजे का सट्टा लिखने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट हो गई। इस दौरान करची नारायणपुर निवासी डीजे संचालक राकेश कुमार भारती तथा उनके भतीजे विशाल को चोटें आईं। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही प्रदीप, बृजेश, पिंटू, शिवा, शंकर, राजदेव तथा लालजी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी विश्वदीप ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है। शांति व्यवस्था कायम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.