फतेहपुर, मार्च 5 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के आबूनगर चौकी के पास गुरुवार दोपहर होली के अवसर पर डीजे की तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया, जिसे पुलिस ने शांत कराया।आबूनगर चौकी निवासी कल्लू रैदास का पुत्र चंदन उर्फ अभय मोहल्ले में होली के कार्यक्रम के लिए डीजे की बिजली की तार लगा रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। परिजन और मोहल्ले के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजन शव लेकर घर चले गए, लेकिन करीब आधे घंटे बाद फिर से बड़ी संख्या में लोग शव लेकर अस्पताल पहुंच गए और डाक्टरों पर इ...