डीजे कंट्रोलर चोर गैंग का भंडाफोड़, दुकानदार समेत चार गिरफ्तार
मेरठ, मई 16 -- बहसूमा कस्बे और आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही डीजे कंट्रोलर चोरी की घटनाओं का आखिरकार पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर पूरे गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया डीजे कंट्रोलर, एम्प्लीफायर समेत अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी के माल की बरामदगी कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान से हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान प्रिंस पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला बसी, शिवकुमार उर्फ शिबू पुत्र नंदराम निवासी मोहल्ला चैनपुरा, गुल्लू प्रजापति पुत्र बृजपाल तथा मोहित पुत्र रामपाल निवासी मोहल्ला सड़क वाला के रूप में हुई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.