जौनपुर, जनवरी 2 -- जौनपुर,संवाददाता। क्रिकेट सोसाइटी ऑफ जौनपुर के सचिव सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि बक्शा ब्लाक के ग्राम सादनपुर निवासी मीनाक्षी यादव पुत्री संजय यादव का चयन उत्तर प्रदेश महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। यह चयन मजबूत इरादों, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। कम उम्र में ही उन्होंने क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि और निरंतर अभ्यास से अपनी प्रतिभा को साबित किया है। टीम में स्थान बनाना एक बड़ी उपलब्धि है और भविष्य में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जर्सी पहनने के सपने की ओर एक निर्णायक कदम है। एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि यह उपलब्धि हजारों बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और जिले के लिए गौरव का क्षण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.