डीजी हेल्थ ने किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण
काशीपुर, मई 9 -- काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की डीजी हेल्थ ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। शनिवार को डीजी हेल्थ डॉ. सुनीता टम्टा ने एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में औषधि भंडार, प्रसव कक्ष, ओटी, महिला-पुरुष वार्ड, शौचालय, ओपीडी, नेत्र विभाग, चंदन लैब, अस्पताल की लैब, ब्लड बैंक, आयुष्मान कार्ड कक्ष आदि का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने दस्तावेजों का अवलोकन किया। कहा कि अस्पताल में सफाई ठीक है। हड्डी रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था के लिए प्रयास चल रहा है। टीबी विभाग को बीच अस्पताल से हटाकर अलग व्यवस्था कराई जाएगी। ह्दय रोग विभाग को भी फिर से सुचारू कराने पर विचार चल रहा है। एंटी रैबीज वैक्सीन भी पर्याप्त है। बीच में कसोली हिमाचल प्रदेश स्थित लैब में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.