बरेली, अप्रैल 12 -- डीजी रेलवे प्रकाश डी के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया है। सुरक्षा एजेंनियों ने दो घंटा तक चेकिंग की। इस दौरान कई यात्रियों से पूछताछ और आईडी आदि चेक की गई। आरपीएफ, जीआरपी, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड के साथ जंक्शन को खंगाला गया। शाम को पांच बजे डीजी रेलवे का आदेश आया कि अपराध नियंत्रण के लिए स्टेशनों पर दो घंटा शाम 6 से आठ बजे तक चेकिंग की जाएगी। अधिकारी वीडियो और फोटो भी ग्रुप पर शेयर करेंगे। सिविल पुलिस से बम एवं डॉग स्क्वॉड दस्ता बुलाए गए। आरपीएफ-जीआरपी की टीमों ने सिविल पुलिस के साथ दो घंटा तक सघन चेकिंग की। सभी प्लेटफार्म, टिकट विंडो, पार्सल, सर्कुलेटिंग, एरिया, भोजनालय, वेटिंग हाल आदि चेक किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.