रांची, अप्रैल 26 -- रांची। जेवीएम श्यामली की पूर्व छात्रा सह आईपीएस स्वाति लकड़ा ने तेलंगाना में डीजी पद पर योगदान दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल की ओर से उन्हें बधाई दी गई है। प्राचार्य बीएन झा ने कहा कि स्वाति की सफलता जेवीएम श्यामली की उस अटूट परंपरा का प्रतिफल है, जो मेधा को परिश्रम और मूल्यों से सींचती है। उप प्राचार्या अनुपमा श्रीवास्तव ने कहा कि स्वाति का यह उत्कृष्ट सफर नारी सशक्तिकरण और शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक अनुपम उदाहरण है। स्वाति लकड़ा 1995 बैच की आईपीएस हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...